chhattisgarh samay news

धमतरी पुलिस की गांजा के विरुद्ध एक और कार्यवाही – 488 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार -जिसमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी था शामिल

धमतरी पुलिस की गांजा के विरुद्ध एक और कार्यवाही – 488 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार -जिसमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी था शामिल

महिमासागर वार्ड मुक्ति धाम के पास गांजा बिक्री करते दो युवक पकड़ाए – 28,900 रुपये का मशरूका जप्त

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध धमतरी पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही जारी

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु धमतरी पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महिमासागर वार्ड नहर पार स्थित मुक्ति धाम के पास दो युवक अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं। 

जिसकी सूचना की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस टीम एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई।

पुलिस को देखते ही गांजा खरीदने आए कुछ लोग मौके से भाग गए, वहीं मौके पर मौजूद दो संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की गई। 

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मुकेश सोनकर (22 वर्ष) निवासी रामपुर वार्ड धमतरी तथा एक विधि से संघर्षरत बालक साथ था।

तलाशी लेने पर विधि से संघर्षरत बालक के पास रखे क्रीम रंग के थैले से पारदर्शी पॉलीथीन में मादक पदार्थ गांजा (कुल वजन 488 ग्राम) एवं 20 नग प्लास्टिक के छोटे रेपर बरामद हुए। 

वहीं आरोपी मुकेश सोनकर के पास से गांजा बिक्री की नगदी रकम 4,500 रुपये जप्त की गई। बरामद 488 ग्राम गांजा की अनुमानित कीमत 24,400 रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल 28,900 रुपये जप्त किया गया।

उक्त मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आरोपी मुकेश सोनकर के विरुद्ध धारा 20 (ख) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

 वहीं विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।आरोपी का नाम मुकेश सोनकर पिता राधेश्याम सोनकर (उम्र 22 वर्ष) निवासी रामपुर वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी,(छ.ग.) एवं एक विधि से संघर्षरत बालक भी था शामिल।

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज