chhattisgarh samay news

बोडरा चण्डी मंदिर के पास अवैध शराब के साथ आरोपिया महिला गिरफ्तार,अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर धमतरी पुलिस ने कसा शिकंजा 

बोडरा चण्डी मंदिर के पास अवैध शराब के साथ आरोपिया महिला गिरफ्तार,अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर धमतरी पुलिस ने कसा शिकंजा  

 थाना कुरुद द्वारा आरोपिया से 53 पौवा देशी शराब एवं नगदी सहित कुल 7,000 रुपये की सामग्री किया जप्त

आरोपिया के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर,भेजा जेल

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थ, गांजा, अवैध शराब एवं शराब पिलाने वाले तथा शराब पिलाने के संसाधन उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिजनापुरी निवासी एक महिला बोडरा चण्डी मंदिर के पास दो थैलों में अवैध शराब लेकर डाही जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही है।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कुरूद पुलिस द्वारा हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ मुखबिर के बताए स्थान ग्राम बोडरा चण्डी मंदिर के पास पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की महिला को घेराबंदी कर पकड़ा गया। 

पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम चंद्रिका बाई मरकाम उर्फ जंगलहीन पति भुवनेश्वर मरकाम, उम्र 52 वर्ष, निवासी डाही बाजार चौक के पास, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.) बतायी।

मौके पर गवाहों के समक्ष आरोपीया एवं उसके सामान की तलाशी लेने पर महिला के पास से दो थैले बरामद हुए।एक थैले में 25 पौवा देशी प्लेन शराब (सीलबंद) तथा दूसरे थैले में 28 पौवा देशी मसाला शराब (सीलबंद) एवं नगदी रकम 2200 रुपये बरामद हुई। शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपीया के कब्जे सेएक सफेद रंग की प्लास्टिक थैला में 25 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 4.500 लीटर, कीमती लगभग 2000 रुपये एक हरा-पीला रंग की प्लास्टिक थैला में 28 पौवा देशी मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 5.040 लीटर, कीमती लगभग 2800 रुपये

इस प्रकार कुल 9.540 लीटर अवैध देशी शराब (कीमत लगभग 4800 रुपये) एवं नगदी रकम 2200 रुपये, कुल जुमला 7000 रुपये गवाहों के समक्ष मौके पर जप्त किया गया।

उक्त कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 73/26 पंजीबद्ध कर आरोपीया को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध आगे भी लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज