मोदी की गारंटी पूरी करे सरकार – डेवेश साहू
छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में विभिन्न मांगों को लेकर 18 मार्च बुधवार को भोजनावकाश के दौरान कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम से ज्ञापन सौंपा। इसी तारतम्य में ब्लॉक मगरलोड के अधिकारी – कर्मचारी भी अपनी लंबित मांगों को लेकर 18 मार्च बुधवार को तहसील कार्यालय मगरलोड में भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन,नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम से तहसीलदार मगरलोड मनोज भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।*
फेडरेशन के ब्लॉक प्रवक्ता डेवेश कुमार साहू ने बताया कि चुनाव से पहले वर्तमान की साय सरकार ने मोदी की गारंटी के नाम से चुनावी घोषणा पत्र में जो वादा किया था उस वादे को अभी तक अमल में नहीं लाए हैं, जिसके कारण से कर्मचारियों में घोर निराशा व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार को घोषणा पत्र के वादे याद दिलाये जा रहे हैं। प्रमुख मांगों में मोदी की गारंटी अनुसार, प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार जुलाई 2019 से समय-समय पर देय महंगाई भत्ते की लंबित एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में किया जावे,वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दों के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जावे,*प्रदेश में चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान 8 वर्ष 16 वर्ष 24 वर्ष एवं 30 वर्ष सेवा पूर्ण करने उपरांत लागू किया जावे, शिक्षक एल बी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना करते हुए क्रमोन्नति,पेंशन सहित समस्त लाभ प्रदान किया जाए , सहायक शिक्षक पद पर नियुक्त शिक्षक एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी को तृतीय समय मान वेतनमान स्वीकृत आदेश जारी किया जावे,प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति नि:शर्त लागू करने स्थायी आदेश जारी किया जाए,वर्तमान में 10% सीलिंग समाप्त करते हुए सीधी भर्ती के समस्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दी जावे,मध्य प्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय सेवकों को 300 दिवस अर्जित अवकाश नगदीकरण दिया जावे,प्रदेश के विभिन्न विभागों में सेटअप पुनरीक्षित नहीं होने के कारण अधिकारी एवं कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जावे,*प्रदेश में कार्यरत कार्यभारित,संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण करते हुए नियमित पदस्थापना में नियुक्ति किया जावे।
प्रदर्शन में शामिल होने वाले पदाधिकारियों में ब्लॉक संयोजक दयाराम साहू,ब्लॉक प्रवक्ता डेवेश कुमार साहू,कोषाध्यक्ष सियाराम कुर्रे,सह प्रवक्ता खिलेश्वर सोनबेर,मीडिया प्रभारी प्रेमलाल साहू,चन्द्रशेखर साहू, कीर्तन सिंह नरेटी, संतोष कुमार राठिया,होरीलाल साहू, हरीश ध्रुव, नवीन चन्द्राकर, संतोष देवांगन, मनीष नेताम,अंकुर ध्रुव, प्रमोद जोशी, संतोष नेताम,गजरतन कोसरिया,हलेष नेताम, संतोष चौरे,केवल साहू,संजू यादव, गायत्री अवचर ,कुसुम साहू,संतु साहू ,रजऊ राम निषाद, खूबचंद पटेल, भूषण लाल जगनायक, बेदराम साहू, झुमुकलाल साहू,लुकेश्वर निषाद, महेश साहू,शेखन साहू इत्यादि पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी आवाज बुलंद किए ।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




