chhattisgarh samay news

अवैध पशु परिवहन पर अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 04 बैल जब्त

अवैध पशु परिवहन पर अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 04 बैल जब्त

बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे पशु छुड़ाए, 03 आरोपी गिरफ्तार

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही, 1.20 लाख रुपए के मवेशी बरामद

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेलिया फार्म कोलियारी के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा पशुओं को अवैध रूप से बिना चारा-पानी के रस्सियों में बांधकर क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई, जहां आरोपियों को 04 नग बैलों को अमानवीय तरीके से ले जाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग रुपए 1,20,000/- कीमत के 04 बैलों को सुरक्षित जप्त किया।

इस मामले के आरोपियों का नाम (01) भीखम यादव पिता बनवाली राम उम्र 45 वर्ष निवासी दर्री थाना पुरूर,जिला बालोद (छ.ग.)(02) थान सिंह पिता नवल साहू उम्र 51 वर्ष निवासी डाढ़री थाना पुरूर जिला बालोद (छ.ग.) एवं (03) डम्मन साहू पिता बिसाली साहू उम्र 52 वर्ष निवासी कलारतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी(छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 30/26 के तहत धारा 04, 06, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

धमतरी पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि पशुओं के प्रति किसी भी प्रकार की क्रूरता या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज