chhattisgarh samay news

रामचरितमानस मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र की आदर्श चरित्र से हमें ज़िन्दगी जीने की सीख मिलती है – विकास मरकाम

रामचरितमानस मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र की आदर्श चरित्र से हमें ज़िन्दगी जीने की सीख मिलती है – विकास मरकाम

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड – विकासखंड मुख्यालय मगरलोड के पुराना बाजार स्थल में प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र की आदर्श चरित्र रामायण गुणगान महोत्सव तीन दिवसीय सस्वर मानस सम्मेलन नगर पंचायत मगरलोड में समापन समारोह मे मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने भगवान श्री राम चंद्र की लीलाओं और रामचरित मानस के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा गुरु महिमा, त्याग और सेवा जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। आयोजनों का लक्ष्य केवल धार्मिक प्रवचन देना नहीं, बल्कि सामाजिक उत्थान और मूल्य-आधारित समाज का निर्माण करना है। रामचरित मानस की महिमा और महत्व को सरल भाषा में समझाते हुए विकास मरकाम ने कहा लोगों को रामचरित मानस से जोड़ना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है । धर्मान्तरण एक जटिल और संवेदनशील विषय है। यह तब होता है जब कोई व्यक्ति अपना धर्म बदलकर दूसरे धर्म को अपनाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं गरीबी अशिक्षा व्यक्तिगत विश्वास लालच से धर्मान्तरण करते है इस बारे मे समाज में जागरूकता लाने की ज़रूरत है।

रामचरित मानस को अपने जीवन में उतारने का मतलब है भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों को अपनाना। भगवान राम ने हमेशा सत्य और न्याय का साथ दिया। भगवान राम ने अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन उन्होंने हमेशा धैर्य और सहनशीलता रखी। राम ने अपने परिवार और मित्रों के प्रति हमेशा सम्मान और प्रेम दिखाया और अपने कर्तव्यों का पालन किया, चाहे वह राजा बनना हो या वनवास जाना हो राम ने हमेशा दूसरों के प्रति दया और करुणा दिखाई। भगवान राम के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर, आप अपने जीवन को अधिक सार्थक और सुखी बना सकते हैं। समापन अवसर पर विजय यदु भाजपा जिला उपाध्यक्ष, भवानी यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा, हिरामन धुव्र प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जनजाति मोर्चा,टीकम साहू पूर्व मंडी उपाध्यक्ष, रोहित यादव पूर्व जनपद सदस्य, मिलन नेताम पूर्व मंडल मंत्री, बसंत साहू पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष, रूखमणी सिन्हा उपाध्यक्ष नगर पंचायत, पार्षद बिराजो साहू, तेजस्विनी साहू, चेतन बिन्झेकर, वरिष्ठ नागरिक हरिचरण साहू, पुनीत पटेल, विरेन्द्र साहू, डाक्टर वेदप्रकाश सिन्हा, आशीष भांडगे,लोकेश कंसारी,खुबलाल साहू, दीपचंद साहू,चुम्मन दर्शना, दीपक राजपूत, सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष छत्रपाल साहू सहित बड़ी संख्या में आयोजन समिति के समस्त पदाधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज