मेघा मंडल प्रभारी जिला महामंत्री कविता यादव ने संगठन सेवा पखवाड़ा की विस्तार पूर्वक चर्चा
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अनिता यादव द्वारा प्रत्येक मंडलो में प्रभारी नियुक्त किया गया। जिसमें मेघा मंडल मे जिला महामंत्री कविता यादव को प्रभारी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश के निर्देशानुसार मेघा मंडल में बैठक भाजपा कार्यालय मे प्रभारी कविता यादव ने संगठन सेवा पखवाड़ा, मोहल्ला चौपाल लगाकर रंगोली बनाना, मोहल्लों में झंडे लगाना, गांव चलो बस्ती चलो अभियान, अनुसूचित जाति कन्या हास्टल में जाकर अंबेडकर जयंती मनाना, बुजुर्गों का सम्मान,हास्पीटल में फल वितरण सहित संगठनात्मक विषयों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती संध्या साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य धमतरी, श्रीमती नीरा पटेल पूर्व सरपंच, श्रीमती मनीषा धुव्र सरपंच मेघा, श्रीमती दिनेश्वरी साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रेमलता सोनी, भुनेश्वरी साहू,पदमनी सोनी,सोहद्रा साहू,रितु निषाद,डामिन साहू, शंकुतला, गोदावरी पटेल,सरिता विश्वकर्मा, रानी पटेल, सतरूपा पटेल,हेमबाई, पूजा साहू, हेमलता बंजारे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।