chhattisgarh samay news

अवैध महुआ शराब बिक्री पर रूद्री पुलिस की एक और कार्यवाही, दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

अवैध महुआ शराब बिक्री पर रूद्री पुलिस की एक और कार्यवाही, दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

गंगरेल डेम पुल के पास घेराबंदी कर 12 लीटर देशी महुआ शराब व स्कूटी सहित कुल कीमती 27400 रूपये जप्त

थाना रूद्री में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना रूद्री को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंगरेल डेम पुल के पास दो व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु ले जा रहे हैं।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रूद्री पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर दो स्कूटी सवार व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई, जिनके कब्जे से स्कूटी क्रमांक CG-05-AJ-1576 में अवैध रूप से रखी देशी महुआ शराब बरामद हुई। गवाहों के समक्ष कार्यवाही के दौरान आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपीगण के विरुद्ध थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 15/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपीगण के नाम (01) कमल देव मरकाम, पिता रघुनाथ मरकाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बोरिदखुर्द, थाना रूद्री, जिला धमतरी (छ.ग.)(02) चुम्मन लाल नेताम, पिता स्व. तिहारु राम मरकाम, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम कोटरवाही, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)जप्ती सामान में प्लास्टिक झिल्ली में 18 पैकेट देशी महुआ शराब (करीब 12 लीटर) कीमती लगभग 2400 रूपये एवं एक स्कूटी क्रमांक CG-05-AJ-1576 कीमती लगभग 25,000 रूपये सहित कुल जुमला 27,400 रूपये जप्त किया गया। धमतरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों अवैध शराब एवं नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज