जुआ-सट्टा पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार अलग अलग प्रकरणों में तीन आरोपी गिरफ्तार, 26,160 रूपये की जुमला रकम जप्त
शहर के अलग-अलग तीन स्थानों पर चल रहे सट्टा कारोबार का भंडाफोड़, मोबाइल व नगदी सहित सामग्री बरामद
एसपी धमतरी का सख्त निर्देश -“जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धमतरी के स्पष्ट निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को ऐसे अवैध कार्यों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल प्रभाव से वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा विशेष सट्टा विरोधी अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ-सट्टा संचालित कर रहे तीन अलग-अलग प्रकरणों में तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क), 6(ख) एवं 11 के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।पहली कार्यवाही में श्रीराम नगर, सेन समाज भवन के पीछे धमतरी क्षेत्र में आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अंकों के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाते हुए पाया गया। आरोपी के कब्जे से 03 नग सट्टा पर्ची, डॉट पेन, 01 मोबाइल फोन (कीमती लगभग 6,000 रूपये) एवं नगदी 1,600 रूपये जुमला 7,600 रूपये जप्त किया गया।
आरोपी का नाम ललित मिश्रा, पिता कमल मिश्रा, उम्र 29 वर्ष, निवासी रिसाई पारा, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)।🔷 दूसरी कार्यवाही में बस स्टैंड के सामने धमतरी में आरोपी द्वारा सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ संचालित करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 05 नग सट्टा पर्ची, डॉट पेन, 01 मोबाइल (कीमती 5,000 रूपये) एवं नगदी 1,310 रूपए कुल 6,310 रूपये जप्त किया गया।
आरोपी का नाम पारस प्रसाद पाठक, पिता स्व. गंगाप्रसाद, उम्र 28 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)।🔷 तीसरी कार्यवाही में आमातालाब रोड, यादव भवन के पास धमतरी में आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाते हुए पाया गया।
आरोपी के कब्जे से 01 नग सट्टा पर्ची, डॉट पेन, 01 मोबाइल (कीमती 10,000 रूपये) एवं नगदी 2,250 रूपये जुमला 12,250 रूपये जप्त किया गया।आरोपी का नाम श्रीकांत पटेल, पिता महेंद्र, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिव चौक बनिया पारा,धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)।धमतरी पुलिस का स्पष्ट संदेश-जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत लगातार कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




