chhattisgarh samay news

अवैध महुआ शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित 22,000 रुपये की संपत्ति जब्त

 अवैध महुआ शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित 22,000 रुपये की संपत्ति जब्त

सिहावा पुलिस की तत्परता – ग्राम मल्हारी रानीगांव केनाल के पास घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा

आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही – आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं जुआ सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

इसी क्रम में थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम मल्हारी, रानीगांव केनाल के पास अपनी मोटरसाइकिल में अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन कर ले जा रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सिहावा पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी की गई, जहां आरोपी को अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 2,000 रुपये एवं एक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-04 CT-7813) कीमती लगभग 20,000 रुपये जब्त की गई। इस प्रकार कुल 22,000 रुपये की संपत्ति जप्त की गई।

आरोपी का नाम तीरनाथ मरकाम, पिता स्व. मंगलराम मरकाम, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सिरसिदा, थाना सिहावा, जिला धमतरी  निवासी है आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज