chhattisgarh samay news

कविता यादव ने गांव चलो, बस्ती चलो अभियान अंतर्गत तेन्दूभाठा में संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं का जनजागरण अभियान चलाया

 कविता यादव ने गांव चलो, बस्ती चलो अभियान अंतर्गत तेन्दूभाठा में संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं का जनजागरण अभियान चलाया

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी के आदेशानुसार एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अनिता यादव के निर्देश पर स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती समरसता दिवस तक वृहद सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पार्टी निर्धारित जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती कविता यादव ने *गांव चलो, बस्ती चलो अभियान* के अंतर्गत मगरलोड़ मंडल के ग्राम तेन्दूभाठा में संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात कर जनजागरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद सदस्य श्रीमती हेमलता धुव्र, पुष्पा साहू, पदमनी साहू, दुर्गा साहू, उर्मिला साहू, अंजु धुव्र, तुलसी साहू, उमेश्वरी साहू,पुनम साहू ,बुधानतिन धुव्र,कुंती धुव्र,घुरवा बाई धुव्र,मुन्नी साहू, खिलावन नेताम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे |

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज