chhattisgarh samay news

आपरेशन निश्चय” बड़ी सफलता 11 लाख की हेरोइन बरामद, अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर बड़ा झटका तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

“आपरेशन निश्चय” बड़ी सफलता 11 लाख की हेरोइन बरामद, अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर बड़ा झटका तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सप्लाई चैन पर सीधा वार – धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी, 56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त

नशे के विरुद्ध “आपरेशन निश्चय” के चौथे चरण में अभी पिछले हप्ते ही करीब 30 लोगों को भेजा गया था जेल

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना अर्जुनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 16,24,240 रुपये आंकी गई है। श्याम तराई फारेस्ट नाका के पास कार में अवैध कारोबार चल रहा था मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फारेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर एक कार में हेरोइन की बिक्री करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्यवाही के दौरान आरोपी मौके पर तलाशी के दौरान लगभग 56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा),नगद, मारूति स्विफ्ट वाहन, मोबाइल सहित कुल 16,24240 रूपये बरामद कर गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार किया गया।

मामले का मुख्य सरगना मास्टरमाइंड मोह. इस्लामुद्दीन कुरैशी पिछले 8 महीनों से पुलिस की रडार पर था। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद और धमतरी सहित विभिन्न जिलों में सक्रिय इस आरोपी का नाम पूर्व के एनडीपीएस मामलों में भी सामने आ चुका था।

आरोपी बार-बार मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन धमतरी पुलिस की सतत निगरानी और मुखबिर तंत्र की सक्रियता से आखिरकार गिरफ्त में आ गया।

ऐसे मिला सुराग एक दिन पूर्व थाना सिटी कोतवाली में हुई हेरोइन कार्यवाही में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस्लामुद्दीन के रायपुर दुर्ग राजनांदगांव बालोद धमतरी में सक्रिय होने के नेटवर्क का खुलासा हुआ।

 इसके बाद धमतरी पुलिस ने रणनीति बनाकर अलग अलग जिलों में अपने मुखबिर को एक्टिवेट कर सूचना तंत्र को मजबूत कर इस्लाम के गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी एवं निगरानी बढ़ाई गई और सोमवार को मिली पुख्ता मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही की गई।

 जब्त सामग्री जिसमें ◆ 56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) – कीमत लगभग 11,00,000 रुपये◆ 01 मारूति स्विफ्ट कार (CG-04 PT-8329) – कीमत लगभग 5,00,000 रुपये◆ 02 मोबाइल फोन – कीमत लगभग 20,000 रुपये◆ नगद राशि – 4,240 रुपये कुल जब्ती 16,24,240 रुपये है ▪️*गिरफ्तार आरोपीयो में (01) निजामुद्दीन कुरैशी पिता सफरूद्दीन कुरैशी, उम्र 28 वर्ष,साकिन मुसलमानपारा, बालोद, थाना बालोद,जिला बालोद, छत्तीसगढ (02) अनिता नेताम पति इस्लामुद्दीन कुरैशी, उम्र 37 वर्ष साकिन मुसलमानपारा, बालोद, थाना बालोद,जिला बालोद, छत्तीसगढ(03) मोह० इसलामुद्दीन कुरैशी पिता सफरूद्दीन कुरैशी, उम्र 34 वर्ष साकिन मुसलमानपारा, बालोद, थाना बालोद,जिला बालोद, छत्तीसगढ

▪️पंजाब से जुड़ा अंतर्राज्यीय नेटवर्क पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी इस्लामुद्दीन पंजाब से ट्रेन के माध्यम से जाकर ढेड़ दो वर्षों से हेरोइन लाकर छत्तीसगढ़ में सप्लाई करता था। 

इस गिरफ्तारी के साथ ही धमतरी पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी को तोड़ दिया है।

▪️कानूनी कार्यवाही थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज