chhattisgarh samay news

मगरलोड थाना के मडेली एवं मोहेरा में अवैध महुआ व देशी शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मगरलोड थाना के मडेली एवं मोहेरा में अवैध महुआ व देशी शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मगरलोड पुलिस की सतर्कता: मुखबिर सूचना पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही, अवैध कारोबारियों पर शिकंजा

धमतरी पुलिस का सतत् अभियान  मादक पदार्थों शराब, गांजा व नशीले पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – जिले में पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मादक पदार्थों, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सघन एवं प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।

साथ ही, सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को ऐसे मामलों में कड़ी निगरानी रखते हुए त्वरित एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए हैं।

इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस द्वारा मुखबिर तैनात कर क्षेत्र में सक्रिय अवैध कारोबारियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

प्रथम कार्यवाही में मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर ग्राम मडेली निवासी परशुराम कमार (उम्र 30 वर्ष) के विरुद्ध शराब रेड की कार्यवाही की गई। आरोपी अपने कब्जे में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करते पाया गया।

जप्त सामग्री जिसमें 10 लीटर महुआ शराब (कीमती 1,500 रूपये) बिक्री रकम 900 रूपये  कुल  कीमत 2,400 रूपये 

उक्त सामग्री को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी परशुराम कमार के विरुद्ध थाना मगरलोड में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

दूसरी कार्यवाही में थाना मगरलोड पुलिस द्वारा ग्राम मोहेरा में एक महिला दिलेश्वरी प्रजापति को अपने घर के आंगन (आवास पारा) में अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया।जप्त सामग्री में 23 पौवा देशी शराब (कीमती 1,840 रूपये) बिक्री रकम 720 रूपये  कुल  कीमत 2,560 रूपये ,आरोपिया के विरुद्ध थाना मगरलोड में धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

आरोपियों के नाम परशुराम कमार, पिता लक्ष्मण कमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी – ग्राम मडेली, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)▪️ दिलेश्वरी प्रजापति, पति देवनारायण प्रजापति, उम्र 45 वर्ष, निवासी – वार्ड क्र. 11, मोहेरा, थाना मगरलोड,जिला धमतरी निवासी है 

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, हेरोइन (चिट्टा) एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज