chhattisgarh samay news

युवा उत्सव पूर्णतः सुरक्षित, व्यवस्थित एवं यादगार बने, युवा उत्सव 2026 को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीएसपी धमतरी ने किया स्थल निरीक्षण

युवा उत्सव पूर्णतः सुरक्षित, व्यवस्थित एवं यादगार बने, युवा उत्सव 2026 को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीएसपी धमतरी ने किया स्थल निरीक्षण

एसपी धमतरी के निर्देश पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेगा पर्याप्त पुलिस बल

बाहरी जिलों से आने वाले प्रतिभागियों की सुरक्षा हेतु विशेष प्लान तैयार

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – आगामी 24 एवं 25 अप्रैल को धमतरी में आयोजित “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” को लेकर धमतरी पुलिस द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में तथा कलेक्टर धमतरी की उपस्थिति में सीएसपी धमतरी द्वारा बी.सी.एल.एस. कॉलेज, धमतरी स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, मंच सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

उक्त आयोजन में जिले सहित विभिन्न जिलों एवं अन्य प्रांतों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी,साथ ही सादे वस्त्रों में भी पुलिस कर्मियों को निगरानी हेतु लगाया जाएगा। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रमुख स्थानों पर पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि कार्यक्रम निर्विघ्न एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

धमतरी पुलिस द्वारा आम नागरिकों एवं प्रतिभागियों से अपील की गई है कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
धमतरी पुलिस का उद्देश्य है कि यह युवा उत्सव पूर्णतः सुरक्षित, व्यवस्थित एवं यादगार बने, जिसके लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज