chhattisgarh samay news

शादी समारोह में लूट की वारदात का खुलासा -तीन नाबालिक सहित मुख्य आरोपी गिरफ्तार

शादी समारोह में लूट की वारदात का खुलासा -तीन नाबालिक सहित मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 

कैंचीनुमा नुकिले हथियार से हमला कर मोबाइल व नगदी लूटी – धमतरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आरोपियों तक पहुंच

🔷 घटना में प्रयुक्त वाहन व मोबाइल बरामद,आरोपी न्यायिक रिमांड पर गया जेल, नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया

 

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – प्रार्थी दयानंद साहू पिता शंकर लाल साहू उम्र 40 वर्ष, साकिन पेण्डरवानी चौकी कंवर थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.) दिनांक 27.04.2026 को शाम करीब 06:00 बजे अपने परिवार सहित अपने बड़े साढ़ू मोहन साहू निवासी सिहाद के पुत्रों के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आया था।

रात्रि करीब 09:15 बजे प्रार्थी अपने छोटे साढ़ू तिलक राम साहू निवासी डोमा के साथ शादी घर से लगे पंचायत भवन के पीछे तालाब की ओर हाथ-मुंह धोने गया। 

दोनों तालाब की पचरी पर बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी चार अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और “यहां बैठना मना है” कहकर डराने-धमकाने लगे।

आरोपियों ने धारदार चाकूनुमा हथियार दिखाकर प्रार्थी से जेब में रखे सामान की मांग की। 

भयभीत कर प्रार्थी के शर्ट की जेब से एक वीवो कंपनी का मोबाइल (मॉडल V2037, जियो सिम सहित, कीमत लगभग 5000 रुपये) एवं 50 रुपये नगद लूट लिये। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रार्थी के बाएं जांघ में धारदार वस्तु से वार कर चोट पहुंचाई।

इसी दौरान आरोपीगण ने तिलक राम साहू को भी धमकाकर उसके शर्ट की जेब से 500 रुपये लूट लिये तथा मना करने पर उसके बाएं जांघ में भी धारदार वस्तु से चोट पहुंचाई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भखारा में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एवं दोनों घायलों का शासकीय अस्पताल कुरूद में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा कथन लेखबद्ध किया गया। 

घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया।

विवेचना के दौरान संदेही आरोपी किशन यादव पिता मनहरण यादव उम्र 30 वर्ष, साकिन कोसमर्रा थाना भखारा जिला धमतरी एवं तीन विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा घटनास्थल से धारदार कैची बरामद कर विधिवत जप्ती की गई।

आरोपी किशन यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, वहीं तीनों विधि से संघर्षरत बालकों की सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

आरोपी का नाम किशन यादव पिता मनहरण यादव, उम्र 30 वर्ष, साकिन कोसमर्रा, थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज