chhattisgarh samay news

मोहंदी मेघा रोड में छिपली पुलिया के पास मारुति कार एवं स्कूटी में जबरदस्त टक्कर, नर्स घायल 

मोहंदी मेघा रोड में छिपली पुलिया के पास मारुति कार एवं स्कूटी में जबरदस्त टक्कर, नर्स घायल

वि.ख. मगरलोड के ग्राम राजपुर की नर्स बेहोश, सिर एवं पैर में गंभीर चोट, धमतरी रिफर

मारुति कार ड्राइवर फरार मगरलोड पुलिस कर रही जांच

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – विकासखंड मगरलोड के राजपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्स रुद्राणी निषाद जो अपने मेघा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मीटिंग में शामिल होने जा रही थी की तेज रफ्तार में मेघा तरफ से आ रहे हैं मारुति कार क्रमांक सीजी 23 एच 9312 के चालक द्वारा जबरदस्त स्कूटी को टक्कर मारने से नर्स रुद्राणी निषाद मौके पर ही बेहोश होकर घायल हो गई किसी के माध्यम से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड लाया गया जहां उसकी प्राथमिक इलाज के बाद सिर एवं पैर में गंभीर चोट होने के कारण धमतरी जिला अस्पताल रिफर कर दी गई वही मौके से कार चालक फरार हो गए है मारुति कार मलिक किसी मोहदी के व्यक्ति का कार होने की बताई जा रही है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा मेमो भेजने के बाद पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एन ओ 2650 एवं मारुति कार को अभी तक पुलिस थाना तक नहीं लाई है पुलिस के अनुसार रिपोर्ट होने के बाद जाच में तेजी की जाएगी वही मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शारदा ठाकुर ने स्टाफ नर्स रुद्राणी निषाद की सिर एवं पैर में गंभीर चोट होने के कारण धमतरी जिला अस्पताल रिफर करने की बात कही मारुति कार की जबरदस्त दुर्घटना से स्कूटी चकनाचूर हो गई है

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज