chhattisgarh samay news

नगरी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन – अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, चार जगहों पर एक साथ रेड, 04 आरोपी गिरफ्तार

नगरी पुलिस ने चार अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, एक साथ कार्यवाही 

चार प्रकरणों में कार्यवाही 26.66 लीटर अवैध शराब जब्त, बिक्री रकम सहित 4010 ‌रुपये की जप्ती

अवैध महुआ शराब के ठिकानों का भंडाफोड़ – धमतरी पुलिस की सख्ती से कारोबारियों में मचा हड़कंप

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक, धमतरी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। 

प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध त्वरित, प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में थाना नगरी पुलिस द्वारा उच्च सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं उत्कृष्ट समन्वय का परिचय देते हुए चार अलग-अलग चिन्हित स्थानों पर विशेष टीमों का गठन कर सुनियोजित रणनीति के तहत एक साथ दबिश दी गई। 

मुखबिर सूचना एवं पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई इस सघन कार्यवाही में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के ठिकानों का भंडाफोड़ किया गया तथा मौके पर ही अवैध सामग्री को विधिवत नष्ट किया गया, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।

थाना नगरी द्वारा की गई प्रमुख कार्यवाही अपराध क्रमांक 34/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट जिसमें आरोपी बिरझु राम सोनबेर (55 वर्ष), साकिन जंगलपारा छिपली, थाना नगरी जप्ती  समान 10 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमती लगभग 1000  रुपये)

अपराध क्रमांक 35/2026, धारा 34(1) आबकारी एक्ट आरोपिया निर्मला नवरंग (45 वर्ष), साकिन स्वापारा छिपली, थाना नगरी जप्ती 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 250 रुपये बिक्री रकम (कुल 600 रुपये)

अपराध क्रमांक 36/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट आरोपी लल्लन कुमार नवरंग (61 वर्ष), साकिन छिपली जंगलपारा, थाना नगरी जप्ती 10.160 बल्क लीटर शराब (देशी एवं कच्ची महुआ) एवं 200 रुपये बिक्री रकम (कुल 1960 रुपये)

अपराध क्रमांक 37/2026, धारा 34(1) आबकारी एक्ट आरोपिया  फगनी बाई (45 वर्ष), साकिन छिपको जंगलपारा, थाना नगरी जप्ती  1.3 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 150 रुपये बिक्री रकम (कुल 450 रुपये)

दिनांक 05.05.2026 को की गई उक्त कार्यवाही में कुल 04 आरोपियों (02 पुरुष, 02 महिला) के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। कुल जप्ती 26.66 बल्क लीटर अवैध शराब कुल जुमला रकम  4010 रुपये

कुछ स्थानों पर कच्ची महुआ शराब निर्माण में उपयोग की जा रही भट्टियों को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में लाहान (पानी में भिगाया हुआ कच्ची महुआ) को मौके पर ही नष्ट किया गया, जिससे अवैध शराब निर्माण की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।

धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा तथा उनके संपूर्ण नेटवर्क एवं आर्थिक स्रोतों पर भी प्रभावी प्रहार किया जाएगा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज