chhattisgarh samay news

सोरम में अवैध शराब कारोबारी को रूद्री पुलिस ने 51 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी को दबोचा

सोरम में अवैध शराब कारोबारी को रूद्री पुलिस ने 51 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी को दबोचा 

ग्राम सोरम में शराब भट्ठी के पास संचालित अवैध शराब बिक्री अड्डे पर पुलिस की त्वरित रेड 4,180 रुपये मूल्य की शराब एवं बिक्री रकम जब्त

अवैध शराब कारोबारियों, आदतन अपराधियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर धमतरी पुलिस की लगातार पैनी नजर  जिलेभर में सघन अभियान जारी

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन एवं प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सोरम स्थित शराब भट्ठी के पास बने एक खोमचे में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री की जा रही है। जिसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए रूद्री पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

कार्यवाही के दौरान आरोपी बिना किसी वैध दस्तावेज के खोमचे में अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री करते पाया गया। 

रूद्री पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 51 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 4,180 रुपये मूल्य की सामग्री गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना रूद्री में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी का नाम धर्मेंद्र गायकवाड, पिता जीवन लाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी हटकेशर शीतला पारा धमतरी, थाना कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज