chhattisgarh samay news

स्वामी आत्मांनद विद्यालय भैसमुंडी में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 मई तक

स्वामी आत्मांनद विद्यालय भैसमुंडी में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 मई तक 

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड– स्वामी आत्मांनद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भैसमुंडी मगरलोड (हिंदी /अंग्रेजी माध्यम) में प्रवेश प्रारम्भ है l  13 मई 2026 को चयन समिति के समस्त पदाधिकारियो में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक चौहान  नगर पंचायत अध्यक्ष लिलेश सुरेश साहू एसएमडीसी अध्यक्ष डिहुराम साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष ध्रुव बीआरसी टामेश्वर ठाकुर पार्षद खिलावन साहू सजेस् प्राचार्य दयाराम साहू एवं प्रभारी शिक्षक कुलदीप कुमार साहू यादराम साहू शालिनी साहू की उपस्थिति में लॉटरी निकाल कर चयन किया गया है l 

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वर्तमान पार्षद सुरेश कुमार साहू , खिलावन साहू एवं  शत्रुघ्न साहू ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की हैl सजेस प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 01 से 12वीं तक चयनित विद्यार्थी 20.05.2026 तक प्रवेश ले सकते हैं l तत्पश्चात वेटिंग लिस्ट से आमंत्रित किया जाएगा  इस अवसर पर बड़ी संख्या में आवेदक , पालक एवं संस्था के शिक्षकगण उपस्थित रहे lकार्यक्रम का संचालन  हरी राम साहू वरिष्ठ व्याख्याता ने किया l

उक्त जानकारी सजेस भैंसमुंडी-मगरलोड के प्राचार्य दयाराम साहू ने दी l

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज