chhattisgarh samay news

अवैध शराब तस्कर को 30 पौवा देशी प्लेन के साथ थाना भखारा पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार अवैध कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का लगातार कार्यवाही 

अवैध शराब तस्कर को 30 पौवा देशी प्लेन के साथ भखारा पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार अवैध कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का लगातार कार्यवाही 

 आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

अवैध शराब बिक्री करते पकड़े गए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, जिले में लगातार जारी है कार्यवाही अभियान

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाकर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जाकर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रोशन राइस मिल स्थित नीम पेड़ पुल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। 

जिसकी सूचना पर थाना भखारा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी राजु साहू उर्फ तुलसी साहू पिता महेत्तर साहू उम्र 54 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 भखारा को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2,400 रुपए जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना भखारा में अपराध क्रमांक 54/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपी का नाम राजु साहू उर्फ तुलसी साहू पिता महेत्तर साहू उम्र 54 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 भखारा थाना भखारा जिला धमतरी का निवासी है 

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज