chhattisgarh samay news

श्रमिक पिता है गीत के लेखक ,छात्रा पुत्री है गायिका एसपी धमतरी ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मान,रविशंकर पटेल की गीत रचना एवं हर्षलता की प्रस्तुति की हुई मुक्तकंठ से सराहना

श्रमिक पिता है गीत के लेखक ,छात्रा पुत्री है गायिका एसपी धमतरी ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मान,रविशंकर पटेल की गीत रचना एवं हर्षलता की प्रस्तुति की हुई मुक्तकंठ से सराहना

धमतरी पुलिस की शराब,गांजा,जुआ,चाकू बाजी जैसे अपराधों के विरुद्ध,धमतरी पुलिस की लगातार लड़ाई और सफलता से प्रभावित होकर किया है गाना समर्पित,पुलिस के प्रति सम्मान, विश्वास और सकारात्मक सोच का प्रेरणादायी उदाहरण

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – एसपी कार्यालय धमतरी में आये फरियादी ग्राम नवागांव कंडेल के निवासी गीतकार  रविशंकर पटेल जो पेशे से श्रमिक मजदूर है जिनके द्वारा जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं समाज के प्रति समर्पण को केंद्र में रखकर रचित गीत को उनकी पुत्री कुमारी हर्षलता पटेल ने पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के समक्ष अत्यंत भावपूर्ण, मधुर एवं प्रभावशाली स्वर में प्रस्तुत किया।

हर्षलता द्वारा प्रस्तुत गीत में पुलिस की निरंतर सेवा भावना, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका, आमजन की सुरक्षा के प्रति समर्पण तथा समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि का अत्यंत सुंदर एवं प्रेरणादायी वर्णन किया गया। गीत की प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली रही कि उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भावविभोर होकर उसकी सराहना करने लगे।

पेशे से श्रमिक रविशंकर पटेल ने धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा तस्करी, जुआ-सट्टा एवं चाकूबाजी जैसे अपराधों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाहियों से प्रेरित होकर जनजागरूकता एवं पुलिस के जनसेवी कार्यों पर आधारित गीतों की रचना की। उन्होंने अपनी पुत्री हर्षलता के साथ पुलिस अधीक्षक धमतरी से भेंट कर ये गीत समर्पित किए।उनके इस सराहनीय एवं प्रेरणादायी प्रयास से प्रभावित होकर पुलिस अधीक्षक धमतरी ने पटेल एवं उनकी पुत्री हर्षलता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा हर्षलता के उज्ज्वल भविष्य, सतत प्रगति एवं जीवन में निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

गायिका हर्षलता की प्रतिभा, आत्मविश्वास, संगीत के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि कला और साहित्य समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रति सम्मान एवं विश्वास को अभिव्यक्त करने वाली ऐसी रचनात्मक प्रस्तुतियां समाज और पुलिस के मध्य सकारात्मक संवाद तथा आपसी विश्वास को और अधिक मजबूत बनाती हैं।

 इस अवसर पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी हर्षलता की गायन प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज