बच्ची की फ्रूटी में मिला जहरीले छिपकली आकार की कीट जंतु , करेली बड़ी नगर पंचायत देवांगन की दुकान में लिया था फ्रूटी
मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है बच्ची का इलाज, खतरे से बाहर
लोगो ने की दुकान एवं फ्रूटी कंपनी पर जांच कर कार्रवाई की मांग
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – विकासखंड मगरलोड के नगर पंचायत करेली बड़ी के देवांगन किराना दुकान से दो – तीन वर्षी बच्ची ने फ्रूटी लिया जिसमें फ्रूटी पीते समय कीट जंतु छिपकली आकार का निकला जिसे खतरे के अंदेशा से उसकी माता-पिता ने तुरंत डॉक्टर को बुलाकर दिखाया जिसमें मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिसमें बच्ची की इलाज जारी है वही करेली बड़ी चौकी प्रभारी आर एस बंजारे एवं मगररलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने इसे फूड विभाग में भेजने की जानकारी दी अब फूड विभाग द्वारा फ्रूटी में मिले कीट जंतु जीव की गहन जांच करती है या मामले को रफा-दफा करती है यह भविष्य के जांच पर निर्भर करता है इस तरह से फ्रूटी में जंतु किट मिलने से लोगों में पेय पदार्थ पीने से डरने लगे हैं और इसकी जांच की मांग किया गया है कि भविष्य में इस तरह से पेय पदार्थ में कीट जंतु का पुनरावृत्ति ना हो, वही देवांगन किराना दुकान के संचालक ने पेय पदार्थ की समान को मगरलोड भेंड़री नयापारा और कई अन्य जगह से लाने की जानकारी दी है अब देखना यह होगा कि पुलिस इस पेय पदार्थ फ्रूटी में मिले छिपकली आकार की जीवजंतु कीट की खाद्य विभाग से कितनी तत्परता से जांच करवाती हैं या मामले पर हिला हवाला करती है यह भविष्य की जांच पर निर्भर करता है