लंबी इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार ने की एल्डरमैनों की सूची जारी , वही नगर पंचायत मगरलोड से दिनेश अग्रवाल, राजेश साहू एवं शांति देवांगन को बनाएं गये एल्डरमैन
महाव्यापारी संघ मगरलोड के व्यापारीयो ने दी बधाई शुभकामनाएं
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – छत्तीसगढ़ भाजपा राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों में एल्डरमैनों की नियुक्ति कर दी है। बहुत ही लंबे समय से इन नियुक्तियों का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, जिसे लेकर आम आदमी के साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में भी चर्चाएं चल रही थीं। आखिरकार छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार ने आज एल्डरमैनों की सूची जारी कर दी।
जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिका और नगर पंचायत में बड़ी संख्या में एल्डरमैन नियुक्त किए हैं।एल्डरमैनों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से लोगों के मन में उत्सुकता बनी हुई थी । वही धमतरी जिला में सूची जारी होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में नियुक्त सदस्यों के समर्थकों में उत्साह का माहौल है एवं बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है ।
देखिए धमतरी जिले की नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत की पूरी सूची…
धमतरी जिला के नगर पंचायत मगरलोड में दिनेश अग्रवाल, राजेश साहू एवं शांति देवांगन को एल्डरमैन बनाया गया इस नियुक्ति पर लोगों मे उत्साह का माहौल है बधाई देने वालों की तांता लगा हुआ है
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




