chhattisgarh samay news

ग्राम गिधावा की गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार धमतरी पुलिस की नशे के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही , घर में दबिश देकर 1.150 किलोग्राम रूपये अवैध गांजा, नगदी एवं मोबाइल सहित कुल 49,650 रुपये किया जप्त

ग्राम गिधावा की गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार धमतरी पुलिस की नशे के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही , घर में दबिश देकर 1.150 किलोग्राम रूपये अवैध गांजा, नगदी एवं मोबाइल सहित कुल 49,650 रुपये किया जप्त

🔷 एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार जारी है सख्त अभियान

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/ मग़रलोड – पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। 

इसी अभियान के तहत थाना सिहावा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गिधावा में एक महिला अपने घर में अवैध रूप से गांजा संग्रहित कर उसकी बिक्री कर रही है।

जिसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सिहावा पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में संदेही के घर विधिवत दबिश दी। वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए मकान की तलाशी लेने पर घर के अंदर पलंग के नीचे रखे एक थैले से 1.150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। गांजा रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को विधिवत जब्त किया।

तलाशी के दौरान गांजा बिक्री से प्राप्त नकद 2,650 रुपये तथा एक की-पैड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। 

जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 49,650 रुपये है। आरोपिया महिला श्रीमती धनेश्वरी साहू, पति कोमल साहू, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम गिधावा, थाना सिहावा, जिला धमतरी को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 49/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही कर आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। ▪️आरोपिया का नाम महिला श्रीमती धनेश्वरी साहू, पति कोमल साहू, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम गिधावा, थाना सिहावा, जिला धमतरी (छ.ग.)

▪️प्रमुख जप्त सामानों में  1.150 किलोग्राम  गांजा  जिसकी अनुमानित कीमत 46,000 रूपये, 01 की-पैड मोबाइल फोन कीमत 1,000 रूपये नकद 2,650 रूपये जो गांजा बिक्री की रकम है कुल जप्ती मूल्य  49,650 रूपये जप्त किया गया।

धमतरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री, परिवहन अथवा भंडारण संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशामुक्त, सुरक्षित एवं अपराधमुक्त धमतरी के संकल्प के साथ धमतरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज