chhattisgarh samay news

कुरूद पुलिस ने 06 जुआरीओ  को किया गिरफ्तार एसपी धमतरी के निर्देश पर जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही 

 कुरूद पुलिस ने 06 जुआरीओ  को किया गिरफ्तार एसपी धमतरी के निर्देश पर जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही 

ताश के पत्तों पर लग रहे थे हजारों के दांव, थाना कुरूद टीम ने घेराबंदी कर 18,300 रुपये नगद एवं 05 मोबाइल सहित कुल 29300 रुपये किए गए जब्त

अवैध कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का सख्त शिकंजा जारी, जुआ एक्ट के तहत 06 आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में की गई वैधानिक कार्यवाही

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध धमतरी पुलिस द्वारा निरंतर सूचना संकलन कर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नया बाजार स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।

पुलिस कार्यवाही के दौरान 06 आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। मौके से 18,300 नगद, 05 नग मोबाइल (कीमती लगभग 11,000 रुपये) एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया गया।

06 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार जुआरियों का नाम जिसमें (01) राजू साहू पिता तुलसीराम साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुरूद।(02) प्रदीप सिंघा पिता कपिल सिंघा, उम्र 38 वर्ष, निवासी कलारपारा, कुरूद।(03) करण निर्मलकर पिता नारायण निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी कुरूद (04)अनुज शर्मा पिता स्व. राधेश्याम शर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, कुरूद (05) सागर पुरेना पिता कालूराम पुरेना, उम्र 32 वर्ष, निवासी नया बाजार, कुरूद (06) सेवक राम साहू पिता मोतीराम साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी पचरीपारा, कुरूद, सभी थाना कुरूद, जिला धमतरी जप्ती सामानों में नगदी राशि  18,300 रूपये 05 नग मोबाइल फोन (कीमती लगभग 11,000 रूपये) 52 पत्ती ताश कुल जप्त  29,300 है 

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान जारी है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं निरंतर कार्यवाही की जाएगी।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज