मगरलोड थाने में जन्माष्टमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने की शिरकत
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – धमतरी एस पी के निर्देश पर मगरलोड थाना में 4 सितंबर को भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस पर धूमधाम से जन्माष्टमी के पावन पर्व को क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द के साथ मनाने के लिए थाना मगरलोड में शांति समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी (TI) प्रमोद अमलतास की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में नगर पंचायत मगरलोड के पार्षद गण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।बैठक के दौरान थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास ने आगामी त्योहारों को लेकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने पर्व के दौरान निकलने वाली शोभायात्राओं, झांकियों और मटका फोड़ कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों (डीजे) के उपयोग के संबंध में शासन के नियमों का पालन करने की अपील की।
थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास ने कहा कि त्योहारों की आड़ में हुड़दंग करने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रमुख जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पंचायत मगरलोड के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान पार्षद सभापति सुरेश साहू, तोरण सिन्हा, पार्षद सभापति हिरवानी ठाकुर, पार्षद यादराम गायकवाड़, चेतन बिंझेकर, और लोम साहू सहित नगर के कई वरिष्ठ नागरिक और वार्डों के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पर्व के दौरान हर संभव सहयोग देने का भरोसा जताया और क्षेत्र में भाईचारा बनाए रखने की बात कही।






