दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा, महानदी के टीला एनीकट में कार गिरने से पत्रकार समेत पूरे परिवार की की 4 लोगों की दर्दनाक मौत

SHARE:

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा, महानदी के टीला एनीकट में कार गिरने से पत्रकार समेत पूरे परिवार की  4 लोगों दर्दनाक मौत

टोमन लाल सिन्हा 

रायपुर/मगरलोड – छत्तीसगढ़ के राजिम क्षेत्र में दीपावली की रात एक ऐसा हृदयविदारक हादसा हुआ जिसने त्योहार के उल्लास को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया। रायपुर से दीपावली मनाने अपने गृहग्राम पसौद लौट रहे एक हंसते-खेलते परिवार की कार अनियंत्रित होकर महानदी के टीला एनीकट में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार स्थानीय पत्रकार शीतल साहू, उनकी पत्नी और दो जवान बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोगों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
रायपुर से गांव लौट रहा था परिवार
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी वरिष्ठ मीडियाकर्मी शीतल साहू (44 वर्ष) अपनी पत्नी भारती साहू, 21 वर्षीय बेटी पूर्वा और 19 वर्षीय बेटे विकास के साथ कार से अपने पैतृक गांव पसौद (धमतरी) के लिए निकले थे। दीपावली की रात करीब 11 से 2 बजे के बीच, जैसे ही उनकी कार राजिम के टीला एनीकट मार्ग पर पहुंची, अंधेरे और मोड़ पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। रफ्तार तेज होने के कारण कार सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए सीधे नदी के गहरे पानी में समा गई।
परिजनों के इंतजार के बीच मिला कार का सुराग

रातभर जब परिवार गांव नहीं पहुंचा और उनके मोबाइल फोन भी बंद आने लगे, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। सुबह तड़के परिजनों ने रायपुर से लेकर गांव तक के मार्ग पर खोजबीन शुरू की। टीला एनीकट के पास पहुंचने पर पिलर क्षतिग्रस्त दिखे। जब नदी के पानी में देखा गया, तो एक कार आंशिक रूप से डूबी हुई नजर आई, जिस पर ‘मीडिया एग्जीक्यूटिव’ लिखा हुआ था।
शवों को बाहर निकाला गया, क्षेत्र में शोक की लहर

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की सूचना पर तुरंत गोबरा नवापारा और चंपारण थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार के भीतर फंसे चारों सदस्यों के शवों को बाहर निकाला गया। एक ही परिवार के चार चिराग बुझ जाने की इस दर्दनाक खबर से पसौद गांव और प्रदेश के पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस प्रशासन ने चारों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शुरुआती जांच में हादसा देर रात विजिबिलिटी कम होने या मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तार से जांच कर रही है।
trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें