धमतरी में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, 7 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 3.09 लाख से अधिक कैश बरामद

SHARE:

धमतरी में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, 7 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 3.09 लाख से अधिक कैश बरामद

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/ मगरलोड – जिले में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ धमतरी पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीमती भावना पांडेय के सख्त निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने सोरिद नगर में चल रहे एक बड़े जुए के फड़ पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 7 नामी जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,09,350 की भारी-भरकम नगदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, चबूतरे पर चल रहा था दांव

मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली पुलिस को पुख्ता मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोरिद नगर के डीपो पारा रोड स्थित भोला साहू के घर के पास बने एक चबूतरे पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर लाखों का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर रणनीतिक घेराबंदी की और अचानक दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए सभी 7 आरोपियों को धर दबोचा।

फड़ और अमली जामा से लाखों बरामद

पुलिस ने जब मौके की तलाशी ली, तो जुए के फड़ से 2,00,350 नगद बरामद हुए। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की व्यक्तिगत तलाशी लेने पर उनके पास से 1,09,000 और मिले। पुलिस ने कुल 3,09,350 नगद और 52 पत्ती ताश को पूरी तरह से जब्त कर लिया है।

शहर के ये 7 आरोपी हुए गिरफ्तार:

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान पुरुषोत्तम महावर, उमेश देवांगन, भोलाराम साहू, कमलेश गोयल, मनीष उर्फ मनोज राठी, गोपाल उर्फ छोटू साहू और संतोष शर्मा (सभी निवासी धमतरी) के रूप में हुई है।

छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज

कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 291/16 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत गैर-जमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अवैध कारोबारियों को एसपी की दो टूक चेतावनी

धमतरी पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई के जरिए जिले के अपराधियों और अवैध कारोबार करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया है कि जुआ, सट्टा या किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी श्रीमती भावना पांडेय ने कहा है कि आम जनता की शांति भंग करने वाले और युवाओं को गर्त में धकेलने वाले ऐसे सामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त और ताबड़तोड़ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd
3
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें