सड़क सुरक्षा माह के सत्रहवें दिवस भव्य ब्रिलियेंट एकेडमी के नन्हे बच्चों द्वारा रूद्री रोड किनारे बैनर लेकर स्लोगन के माध्यम से आवागमन करने वालों को दिया गया यातायात नियमों की जानकारी
थाना दुगली पुलिस एवं भारतमाला सड़क परियोजना दीलिप बिल्डकॉन लिमिटेड के अधिकारी,कर्मचारियों के द्वारा दुगली मंडई में हेलमेट रैली निकालकर आमजन को किया गया यातायात नियमों के प्रति जागरूक
यातायात जागरूकता रथ ग्राम माकरदोना के साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर बाजार में आये ग्रामीणजन को यातायात नियमों का पालन करने की गई अपील।
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड- सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार 35 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज सत्रहवें दिवस दिनांक 17.01.25 को थाना रूद्री प्रभारी उनि. अमित बघेल के द्वारा भव्य ब्रिलियेंट एकेडमी के नन्हे बच्चों के साथ रूद्री रोड किनारे हाथों में यातायात नियमों से संबंधित स्लोगन युक्त बैनर, पोस्टर लेकर बच्चों के द्वारा आवागमन करने वाले वाहन चालकों को यातायात संबंधी नारा लगाते हुए सड़क सुरक्षा अपनी सुरक्षा, गतिसीमा का पालन करने, सड़क सुरक्षा उपकरण हेलमेट, सीटबेल्ट का प्रयोग करने, शराब सेवन कर वाहन नही चलाने, यातायत नियमों को अपने जीवन में अपनाने का अपील कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
थाना दुगली पुलिस एवं भारतमाला परियोजना दीलिप बिल्डकॉन लिमिटेड के अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा दुगली में ओयोजित मंडई में आये ग्रामीणजन, व्यवसायीगण में यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए ग्राम दुगली में हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन करते हुए चौक में पहुंचकर ग्रामीणजन को सड़क दुर्घटना से बचने, सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाने जागरूक कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
यातायात नियमों के प्रति ग्रामीणजन को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात जागरूकता रथ आर. गणपत डिंडोलेकर ग्राम माकरदोना साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर बाजार में आये ग्रामीणजन, व्यवसायियों को यातायात नियमावली पॉम्पलेट वितरण कर पीए सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर हमेशा यातायात नियमों का पालन करने अपील की गई।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




