chhattisgarh samay news

धमतरी पुलिस,थाना भखारा द्वारा ग्राम पचपेड़ी में खड़खड़िया खेलवाने वाले जुआरी पर वैधानिक कार्यवाही कर,भेजा गया जेल

धमतरी पुलिस,थाना भखारा द्वारा ग्राम पचपेड़ी में खड़खड़िया खेलवाने वाले जुआरी पर वैधानिक कार्यवाही कर,भेजा गया जेल

जुआरी के कब्जे से 630 रूपये नगद जप्त कर धारा 06(क)जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही

  टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस थाना भखारा को मुखबिर से सूचना मिली की पचपेड़ी में एक व्यक्ति द्वारा खड़खड़िया नामक खेलवाया जा रहा है की सूचना पर तत्काल थाना भखारा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर ग्राम पचपेड़ी में आम जगह पर लोगों से रूपए पैसे लेकर हार जीत का दांव लगाकर खड़़खड़िया नामक जुआ खेलवाते मिला, खड़खड़िया खेलने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गए ,जो व्यक्ति खड़खड़िया जुवा खेलवा रहा था,जुआरी बबलू खान पिता रोजन खान उम्र 27 वर्ष साकिन भखारा पकड़ा गया जिसके कब्जे से गवाहों के समक्ष 630 रुपये नगद एवं खड़खड़िया सामग्री जप्त कर थाना भखारा में धारा 6 (क)छ.ग. जुआ प्रतिशेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। जुआरी का नाम बबलू खान पिता रोजन खान उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्र.भखारा,जिला-धमतरी (छ.ग)

उक्त कार्यवाही में थाना भखारा से प्रआर.अश्वनी बंजारे,आर.ओमकार सोनवानी,खेमलाल निषाद, सैनिक भानूप्रताप ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज