chhattisgarh samay news

धमतरी पुलिस थाना मगरलोड, कुरूद,भखारा द्वारा तीन अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री कर रहे चार आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

धमतरी पुलिस थाना मगरलोड, कुरूद,भखारा द्वारा तीन अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री कर रहे चार आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

चारो आरोपियों से 341 पौवा देशी शराब कीमती 31,070 रूपये,बिक्री रकम 510 रुपये एवं एक प्रयुक्त बोलेरो वाहन कीमती 4,00,000 रू०जुमला 4,31,580 रूपये किया गया जप्त

चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली एवं थाना रूद्री में धारा 34(2)एवं 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया

 टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – थाना मगरलोड को मुखबिर से सूचना मिला की बोरसी शराब भट्ठी के पास भोथा जाने के पास रास्ते में दो व्यक्तियों द्वारा बोलेरो वाहन में शराब परिवहन कर रहे की सूचना पर में तत्काल थाना मगरलोड पेट्रोलिंग द्वारा मौके पर पहुंचकर बोलेरो वाहन क्र.सीजी.06-जीसी. 2801 में सवार दो व्यक्तियों को रोक कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम रविन्द्र कुमार ध्रुव पिता भागवत राम ध्रुव एवं हिमांशु निषाद पिता चोवा राम निषाद बताया जो बोलेरो में अवैध रूप से शराब परिवहन करते मिले जिसके कब्जे से 300 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 27,000 रूपये, 01 नग प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्र.सीजी.06-जीसी. 2801कीमती 4,00,000 में रूपये जुमला कीमती 4,27,000 रुपये जप्त कर थाना मगरलोड में अप.क्र. 25/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपी का नाम( 01) रविन्द्र कुमार ध्रुव पिता भागवत राम ध्रुव उम्र 40 वर्ष साकिन जंगल पारा नगरी,थाना नगरी,जिला धमतरी,(छ.ग.)

(02) हिमांशु निषाद पिता चोवा राम निषाद, उम्र 20 वर्ष साकिन लड़ेर,मगरलोड थाना मगरलोड ,जिला धमतरी,(छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना मगरलोड से प्रआर०दीनू मारकंडेय,आर.कीर्तन सोनकर,गिरधारी निषाद, गोविंदा धृतलहरे, कुनाल साहू, अजय गिरी सहित थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

▪️थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना मिला की अटल आवास कुरुद के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर तत्काल थाना कुरूद पेट्रोलिंग द्वारा मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति

तुषार जारवानी उर्फ बाबू जाट पिता संतोष जारवानी द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करते मिले जिसके कब्जे से 19 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 2090 रूपये,बिक्री रकम 300 रूपये, जुमला कीमती 2,390 रुपये जप्त कर थाना कुरूद में अप.क्र. 53/25 धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपीगण का नाम (01) तुषार जारवानी उर्फ बाबू जाट पिता संतोष जारवानी उम्र 23 वर्ष साकीन अटल आवास कुरूद,थाना कुरुद ,जिला धमतरी (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना कुरूद से प्रआर.जय प्रकाश कन्नौजे आर.गोपाल चंद्राकर,शिव चरण कुर्रे सहित थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

थाना भखारा को मुखबिर से सूचना मिला की शीतला तालाब के पास ग्राम रीवागहन में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर तत्काल थाना भखारा द्वारा मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति भुनेश्वर नेताम पिता स्व.बिसेलाल नेताम को अवैध रूप से शराब बिक्री करते मिले जिसके कब्जे से 22 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1980 रूपये,बिक्री रकम 210 रूपये जुमला कीमती 2190 रुपये जप्त कर थाना भखारा में अप.क्र. 02/25 धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपीगण का नाम

(01) भुनेश्वर नेताम पिता स्व.बिसेलाल नेताम,उम्र 26वर्ष साकीन रीवागहन,थाना भखारा, ,जिला धमतरी (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना भखारा से प्रआर.सीताराम नारंग,आर.हरिशंकर सिन्हा,गजेंद्र टंडन,हेमराज नेताम,खुमान साहू सहित थाना स्टॉफ का विशेष योगदान

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज