chhattisgarh samay news

धमतरी पुलिस थाना भखारा द्वारा मोटर सायकिल में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु ले जा रहे दो आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

धमतरी पुलिस थाना भखारा द्वारा मोटर सायकिल में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु ले जा रहे दो आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

आरोपियों के कब्जे से 48 देशी प्लेन शराब कीमती 4320 रूपये प्रयुक्त वाहन मो.सा. कीमती 20,000 रूपये कुल जुमला 24,320 रूपये किया गया जप्त

आरोपियों के विरुद्ध थाना भखारा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस थाना भखारा को मुखबिर के सूचना मिली कि ग्राम कुर्रा रावां रोड के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु ले जा रहे हैं की सूचना के आधार पर तत्काल ग्राम कुर्रा रावां रोड के पास आ रहे ब्लेक, सिल्वर कलर की प्लेटिना मोटर सायकल को रोककर शराब रेड कार्यवाही कर सेवा राम साहू पिता सुखराम साहू उम्र 35 वर्ष साकिन देमार एवं चेतेश्वर साहू पिता स्व.गिरधारी साहू उम्र 40 वर्ष साकीन देमार के कब्जे से 48 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 4320 रूपये एवं प्रयुक्त वाहन ब्लेक,सिल्वर कलर प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 05 S- 1782 कीमती करीबन 20,000 रूपये कुल जुमला 24,320 रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

 आरोपी के विरूद्ध थाना भखारा में अप० क्र.19/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया।

आरोपीगण का नाम (01) सेवा राम साहू पिता सुखराम साहू उम्र 35 वर्ष साकिन देमार,थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ.ग.)

(02) चेतेश्वर साहू पिता स्व.गिरधारी साहू उम्र 40 वर्ष साकीन देमार,थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.)

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना भखारा के प्रआर०शेखर सिन्हा आरक्षक गोपाल साहू,गजेंद्र टंडन,संजय ओगरे का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज