chhattisgarh samay news

राजिम कुंभ कल्प में प्रसिद्ध लोकगायिका मोना सेन की होगी शानदार प्रस्तुति

राजिम कुंभ कल्प में प्रसिद्ध लोकगायिका मोना सेन की होगी शानदार प्रस्तुति

टोमन लाल सिन्हा 

राजिम/मगरलोड – राजिम कुंभ कल्प मेला में 22 फरवरी शनिवार को मुख्यमंच में संध्याकालीन संत समागम में संतों का आशीर्वचन प्राप्त होगा। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका मोना सेन छत्तीसगढ़ी गीतों से अपनी शानदार प्रस्तुति देंगी। वहीं दोपहर 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम में मंच पर तिलकराजा साहू की टीम लोककला की शानदार प्रस्तुति देगें। बिसौनी बाई साहू पंडवानी का गायन करेंगी। रूप दास मानिकपुरी की टीम नाचा पार्टी की प्रस्तुति देगें। संगीता कापसे की टीम कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देंगी। वेदप्रकाश माहेश्वरी की टीम पंथी नृत्य से मनमोहक प्रस्तुति देगें। व्यासनाथ योगी की टीम चंदैनी शानदार प्रस्तुति देगें। सावित्री कहार की टीम छत्तीसगढ लोककला मंच में अपनी शानदार प्रस्तुति देगीं।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज