राजिम कुंभ कल्प मेला में पहुंची मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, महानदी आरती में हुई शामिल
टोमन लाल सिन्हा
राजिम/मगरलोड – राजिम कुंभ कल्प के 11 वें दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय राजिम कुंभ कल्प पहुंची। श्रीमती कौशल्या देवी महानदी आरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। जबलपुर से आयी साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ ग्यारह पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर महानदी की महाआरती कराई।
श्रीमती साय सहित साधु संतों ने लयबद्ध अनुशासन के साथ पूरे विधि विधान से महानदी आरती की। इस अवसर पर महानदी का त्रिवेणी संगम भक्तिमय हो गया। महाआरती का एक साथ प्रज्वलित होना शंख, कपूर, चवर, आचमन पूरे मेला परिसर आरती मंडप को भावविभोर कर दिया। आरती में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद गिरि, महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद महाराज, संत गुरुशरण महाराज (पंडोखर सरकार), रामबालक दास महाराज, स्वामी ज्ञान स्वरूपानंद अक्रिय जी महाराज सहित अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या श्रद्धालुगण शामिल हुए। आरती से जय-जय श्री राम के जयकारे से आरती घाट गूंज उठा।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




