राजिम कुंभ कल्प मेला के मुख्य मंच पर लखबीर सिंह लक्खा के भजनों की होगी शानदार प्रस्तुति
टोमन लाल सिन्हा
राजिम/मगरलोड – राजिम कुंभ कल्प मेला में मुख्यमंच पर तेरहवें दिन 24 फरवरी को प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा की भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुति होगी। इसके अलावा मंच पर दीपक महोबिया की टीम लोकमंच में लोक कला की प्रस्तुति देंगे। लीला बाई की टीम सुवा नृत्य प्रस्तुति करेंगी। रेखा जलक्षत्रिय छत्तीसगढी लोकगीत भरथरी की प्रस्तुति होगी। राधिका शर्मा की टीम कत्थक नृत्य से दर्शकों के मन को लुभाने वाली कार्यक्रम प्रस्तुति करेंगी। कृष्ण कुमार पाटिल लोक कलामंच, पोखराज साहू की टीम लोककला और दानेश्वर साहू की टीम लोककला मंच की शानदार प्रस्तुति होगी।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




