chhattisgarh samay news

संत समागम में पहली बार जिनवाणी का रसपान कराएंगे दिगंबर जैन संत मुनि सुयश सागर जी महाराज

संत समागम में पहली बार जिनवाणी का रसपान कराएंगे दिगंबर जैन संत मुनि सुयश सागर जी महाराज

टोमन लाल सिन्हा 

राजिम/मगरलोड – राजिम कुंभ कल्प में 21 फरवरी से संत समागम प्रारंभ हो चुका है। जहां विभिन्न संप्रदाय के देश के ख्याति प्राप्त संतों के दर्शन और प्रवचन सुनने पूरे देश से श्रद्धालुओं के आने का क्रम चल रहा है। प्रतिदिन लाखों की संख्या में दर्शनार्थी संत समागम स्थल पहुंच धर्म लाभ ले रहे है। इसी कड़ी में संत समागम के इतिहास में पहली बार दिगंबर जैन संत मुख्य मंच में सानिध्य प्रदान कर श्रद्धालुओं को जिनवाणी का रसपान कराएंगे।

 

कौन हैं सुयश सागर महाराज

 

परम पूज्य बुंदेलखंड के प्राथमाचार्य, चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य वात्सल्य रत्नाकर श्रमण रत्न मुनि सुयश सागर जी हैं। जिनका हजारीबाग से दुर्ग की ओर पद विहार चल रहा है। इसी तारतम्य में अल्प प्रवास राजिम को प्राप्त हुआ है। जिनकी सहमति संत समागम हेतु मिल चुकी है। इसी क्रम में 25 फरवरी, मंगलवार को संत समागम के मुख्य मंच में पूज्य मुनि सुयश सागर का प्रवचन लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा।

जैन भवन से दोपहर 2 बजे गाजे बाजे के साथ विहार कर सोमवारी बाजार होते हुए संत समागम स्थल में प्रवेश होगा। जहां गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के उप संचालक प्रताप पारख, समस्त संतगण एवं उनके अनुयाई मुनि श्री की भव्य अगवानी करेंगे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज