chhattisgarh samay news

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी, देशभर से पहुंचे नागा बाबाओं, साधु-संत, महात्मा द्वारा निकाली जाएगी भव्य शाही शोभायात्रा

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी, देशभर से पहुंचे नागा बाबाओं, साधु-संत, महात्मा द्वारा निकाली जाएगी भव्य शाही शोभायात्रा

मुख्य मंच पर प्रसिद्ध पार्श्व गायक सुरेश वाडेकर की होगी प्रस्तुत

टोमन लाल सिन्हा 

राजिम/मगरलोड – 12 फरवरी से प्रारंभ हुए दुनियाभर में ख्याति प्राप्त देश के पांचवे कुंभ के नाम से प्रसिद्ध राजिम कुंभ कल्प मेला का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होगा। इस अवसर पर सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुण्य स्नान करके अपने आप को धन्य करेंगे। समापन अवसर पर देशभर से पहुंचे साधु-संत एवं विभिन्न अखाड़ों के नागा साधुओं की उपस्थिति में विशाल शोभायात्रा शाही स्नान के लिए निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सुबह 6.30 बजे संत समागम परिसर से निकलेगी, जो नवापारा शहर और राजिम शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कुंभ मेला क्षेत्र में बने शाही कुंड में पहुंचकर शाही स्नान करेंगे।
महाशिवरात्रि के एक दिन पहले ही राजिम कुंभ कल्प में श्रद्धालु की भारी भीड़ देखी गई। 25 फरवरी को दोपहर बाद लोगों की भीड़ बढ़ती गई, जो रात होते होते अधिक हो गई। पर्व स्नान करने दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालु एक दिन पहले ही राजिम नगरी में पहुंच जाते हैं। रात्रि कार्यक्रम देखकर तड़के सुबह स्नान पश्चात त्रिवेणी संगम में दीपदान कर भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव और भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्व गायक सुरेश वाडकर की होगी प्रस्तुति
राजिम कुंभ कल्प के समापन अवसर पर मुख्य मंच पर प्रतिदिन अंतर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कुंभ कल्प के समापन अवसर पर बॉलीवुड पार्श्व गायक सुरेश वाडेकर के सुमधुर गीत सुनने मिलेगा। मुख्य सांस्कृतिक मंच पर रात्रि 9 बजे के बाद श्री वाडेकर जी की प्रस्तुति होगी।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज