chhattisgarh samay news

सेवा निवृत्त हुए प्रआर.भानू प्रताप अग्रवाणी को पुलिस अधीक्षक महोदय ने शाल- श्रीफल एवं उपहार देकर किये सम्मानित

सेवा निवृत्त हुए प्रआर.भानू प्रताप अग्रवाणी को पुलिस अधीक्षक महोदय ने शाल- श्रीफल एवं उपहार देकर किये सम्मानित

टोमन लाल सिन्हा

धमतरी/मगरलोड

प्रआर. अग्रवाणी द्वारा 34 वर्ष 01 माह तक दी गई पुलिस विभाग में दी है अपनी सेवाएं

सेवा निवृत्त हुए प्रआर.अग्रवाणी को पुलिस अधीक्षक महोदय सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दी गई विदाई एवं शुभकामनाएं

 पुलिस विभाग में वर्ष 1991 में आरक्षक पद पर रायपुर जिले में भर्ती होकर बलौदाबाजार सहित पद्दोन्नत होकर धमतरी जिले में लगातार 34 वर्ष 01 माह 19 दिन तक सेवाएं देकर आज शुक्रवार 28 फरवरी 2025 को सेवानिवृत्त हुये प्रआर.भानू प्रताप अग्रवाणी धमतरी जिले जो वर्तमान में पुलिस लाईन धमतरी में वस्त्रागार में कार्यरत थे।

 

 सेवानिवृत्ति पर पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने शाल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर प्रआर.भानू प्रताप अग्रवाणी को सम्मानित किये।

 

 पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा की प्रआर.भानू प्रताप अग्रवाणी को लंबे समय से विभाग में सेवाएं देते हुए आज विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे है।

 इन्होंने पदस्थापना के दौरान जिला रायपुर,जिला बलौदाबाजार एवं पुलिस लाईन धमतरी में कार्यरत रहते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन निष्ठा पालन किये।

 

 सेवा के अंतिम पड़ाव में भी ऊर्जा के साथ सौंपे गए कार्यो को पूरा किया। 

पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे प्रआर.भानू प्रताप अग्रवाणी को पुलिस अधीक्षक महोदय ने साल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामनाएं दिये 

 साथ में रहे स्टॉफ ने कहा की प्रधान आरक्षक अग्रवाणी का व्यवहार काफी उत्तम है,स्वभाव से सरल है,लम्बे समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं दी है,विभाग में रहकर किए गए कार्यो का अनुभव साझा किये। 

वहां पर उपस्थित सभी ने प्रआर. अग्रवाणी के स्वास्थ्य, सुखमय पारिवारिक जीवन जीने और दीर्घायु होने की कामना दिये।

 

इस दौरान निरी.(एम) लक्ष्मी ध्रुव निरी.(एम) अखिलेश शुक्ला, उनि.(एम) चंद्र भूषण साहू,उनि.प्रेम प्रसाद उपाध्याय,रीडर सउनि.दिनेश चंदेल, ध्रुव,राजेश दिवान,दूजराम सोनवानी,रिखी राम साहू,शिव मिश्रा,ईशु कुमार साहू,राजश्री तुर्रे, लता राजपूत,प्रआर.खगेश्वरी लांझे,विजय पति,विष्णु ध्रुव,डिगेश शर्मा,विपिन पांजिया,कमल साहू,संतोष भार्गव,कामता मरकाम, आर.राजकुमार शुक्ला, देवचंद साहू सहित कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज