जिला शिक्षा अधिकारी से मार्च माह के वेतन के लिए मिले मगरलोड स्कूल सफाई कर्मचारी
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – विकासखंड मगरलोड सफाई कर्मचारी के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मरकाम सचिव लोमस खूंटे, लोकेश्वर बंजारे धननु लाल साहू ने जिला शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले धमतरी से मिलकर मार्च माह के वेतन के लिए गुहार लगाई उन्होंने बताया विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में लगभग 225 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं लेकिन आज तक मार्च माह का वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है अंश कालिन स्कूल सफाई कर्मचारीयों ने मार्च माह का वेतन जिला शिक्षा अधिकारी से दिलाने की मांग की है जिला शिक्षा अधिकारी में इस विषय पर शीघ्र वेतन भेजने की बात कही इस मांग अवसर पर जिला अध्यक्ष मालिक राम गायकवाड और निलेश कुमार निषाद धमतरी भी मौजूद रहे
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




