chhattisgarh samay news

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने एसपी आंजनेय वार्ष्णेय की अनुशंसा पर जिले के तीन आदतन अपराधियों भावेश मंडावी,हिमांचल गौतम,साहिल गौली उर्फ मुंडल को 01 वर्ष के लिए किया जिला बदर

धमतरी कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने एसपी आंजनेय वार्ष्णेय की अनुशंसा पर जिले के तीन आदतन अपराधियों भावेश मंडावी,हिमांचल गौतम,साहिल गौली उर्फ मुंडल को 01 वर्ष के लिए किया जिला बदर

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस द्वारा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने वर्ष 2025 में सिटी कोतवाली धमतरी अंतर्गत ये 03 गुंडा बदमाशों पर की गई जिला बदर की कार्यवाही की गई 

धमतरी जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने बदमाशों पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी धमतरी अबिनाश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वार्ष्णेय की अनुशंसा पर वर्ष 2025 में जिले के तीन आदतन अपराधियों को जिला बदर किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) (ख) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले के 03 बदमाशों को आगामी 01 वर्ष के लिए जिला धमतरी एवं समीपस्थ जिला रायपुर, बालोद, कांकेर, गरियाबंद, दुर्ग, कोण्डागांव की राजस्व सीमाओं से हट जाने (जिला बदर) का आदेश पारित किया है।

जिला बदर किये गए बदमाशों का नाम 01 भावेश मंडावी पिता विष्णु मंडावी उम्र 27 वर्ष, साकीन बनिया पारा वार्ड धमतरी, थाना-सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)।02 हिमांचल गौतम उर्फ चिंटू पिता फनेन्द्र गौतम,उम्र 19 वर्ष, साकिन मोटर स्टैंड वार्ड धमतरी,थाना-सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)।03साहिल गौली उर्फ मुंडुल पिता कृपाल गौली उम्र 19 वर्ष साकिन रिसाई पारा पूर्व धमतरी,थाना-सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)।

 जिला दण्डाधिकारी अविनाश मिश्रा द्वारा उक्त तीनों बदमाशों को उपरोक्त जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने एवं एक वर्ष की कालावधि के पहले सक्षम न्यायालय की अनुमति के बगैर प्रवेश नहीं करने के आदेश दिये गये हैं।

 उक्त आदेश का पालन नहीं करने पर उसे वैधानिक कार्यवाही कर एवं बल पूर्वक उपरोक्त जिले की सीमाओं से बाहर निकाल दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं। 

यदि इसके बाद भी वह इस आदेश का उल्लंघन करे तो उसके विरूद्ध (छ०ग०) राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी।

वर्ष 2024-25 में अभी तक कुल जिला दंडाधिकारी के समक्ष 22 गुंडा बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के लिए प्रकरण प्रस्तुत किया गया है जिसमें से अब तक कुल 18 बदमाशों पर जिला बदर की कार्यवाही की जा चुकी है,बाकी अन्य बदमाश शेख जावेद,सौरभ सोनी ,संतदास मानिकपुरी, गौरव मानिकपुरी के विरुद्ध भी जिला बदर की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

इसके अतिरिक्त भी गुंडे बदमाश एवं आदतन आरोपियों का भी जिला बदर के लिए रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज