धमतरी पुलिस,थाना कुरूद द्वारा ग्राम नारी में पेट्रोल पंप के पास अवैध रुप से शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही
आरोपी से कुल 23 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 2300 रुपये,बिक्री रकम 360 रुपये,जुमला 2660 रूपये जप्त कर,धारा 34 (1)(ख)आब०एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस थाना कुरूद को मुखबिर के सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा ग्राम नारी के पेट्रोल पंप के पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं कि सूचना के आधार पर शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी प्रकाश सोनकर पिता पंचुराम सोनकर उम्र 25 वर्ष साकीन नारी,थाना कुरुद के कब्जे से एक थैले के अंदर 23 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2300 रूपये एवं बिक्री रकम 360 रूपये जुमला कीमती 2660 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कुरूद में अप० क्र० 103/25 धारा 34 (1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
आरोपी का नाम प्रकाश सोनकर पिता पंचुराम सोनकर उम्र 25 वर्ष साकीन नारी,थाना कुरुद, जिला-धमतरी का निवासी है सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना कुरूद के सउनि० कमिलचंद सोरी,आरक्षक त्रिवेंद्र सिरमोर,राजेश बंजारे का विशेष योगदान रहा।
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




