chhattisgarh samay news

प्रार्थी को जान से मारने की नियत से मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को धमतरी पुलिस थाना सिविल लाईन रूद्री द्वारा किया गया गिरफ्तार

प्रार्थी को जान से मारने की नियत से मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को धमतरी पुलिस थाना सिविल लाईन रूद्री द्वारा किया गया गिरफ्तार

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाईन रूद्री में धारा 109(1),3(5) मा.न्या.सं. के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – प्रार्थी गुलशन कुमार साहू पिता सुनील कुमार साहू उम्र 25 वर्ष साकिन बोरिदखुर्द द्वारा दिनांक 28.03.25 को थाना रुद्री आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.03.25 के लगभग रात्रि 12:00 बजे ग्राम बोरिदखुर्द साहू पारा सुनील किराना स्टोर के सामने में कोई अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा जान से मारने की नियत से मारपीट किया है जिससे प्रार्थी के भाई मितेश कुमार साहू को सिर, आंख, नाक, मुंह एवं गाल जबडा में गंभीर चोट पहुंचाया है, कि प्रार्थी कि लिखित आवेदन पर अपराध धारा 109 (1).3 (5) बीएनएस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। थाना रूद्री द्वारा तत्काल विवेचना में लेकर प्रकरण में गवाहों के कथन एवं मुखबिर के सूचना के आधार पर आरोपीगण गोपेश दास मानिकपुरी पिता रमेश दास मानिकपुरी उम्र 26 वर्ष एवं प्रदीप कुमार सिन्हा पिता चोला राम सिन्हा उम्र 29 वर्ष साकिन बोरिदखुर्द सिन्हा पारा थाना सिविल लाईन रूद्री, जिला धमतरी (छ०ग०) को आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
नाम आरोपीगण(01) गोपेश दास मानिकपुरी पिता रमेश दास मानिकपुरी उम्र 26 वर्ष,साकीन बोरिदखुर्द सिन्हा पारा थाना सिविल लाईन रूद्री, जिला धमतरी (छ०ग०)
(02) प्रदीप कुमार सिन्हा पिता चोलन राम सिन्हा उम्र 29 वर्ष साकीन बोरिदखुर्द सिन्हा पारा थाना सिविल लाईन रूद्री, जिला धमतरी (छ०ग०)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रूद्री उनि.अमित बघेल, सउनि.भीष्म अवस्थी,आर. रूद्रनारायण साहू,देवशंकर सोम,भावेश दास,राजेंद्र नायक का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज