chhattisgarh samay news

मगरलोड श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मनाई अंबेडकर जी की जन्म दिवस 

मगरलोड श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मनाई अंबेडकर जी की जन्म दिवस

 टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई मगरलोड का पुनर्गठन किया गया रायपुर एवं धमतरी से आए वरिष्ठ पत्रकारों एवं मगरलोड इकाई के पत्रकारों के द्वारा संविधान निर्माता भीमराव आम्बेडकर का जन्मदिवस मनाया गया बाबा साहब का 14 अप्रैल 1891 को जन्म एवं स्वर्गवास 6 दिसंबर 1956 को हुआ, डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज सुधारक रहे।उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया । उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक रहे।

  सभी समाज एवं वर्ग को समानता के आवाज उठाने वाले बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 134 वीं जयंती पर श्रद्धासुमन कर नारी शक्ति के अधिकार के लिए समर्पित इस युग पुरुष को कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके तैल छाया चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया गया एवं समाज के लिए समर्पित रहने का संकल्प पत्रकारों ने लिया इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ धमतरी जिला के प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार ललित साहू साधना न्यूज, गोपी किशन कश्यप रायपुर हरिभूमि श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई मगरलोड के संरक्षक टी एल सिन्हा, अध्यक्ष कैलाश डांटे,मिलाप शुक्ला, यादराम साहू एशकुमार, निमेष शुक्ला, गोविंदा सेन, उपस्थित रहे

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज