chhattisgarh samay news

मगरलोड में बीजेपी ने मनाया डाक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती 

मगरलोड में बीजेपी ने मनाया डाक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती 

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड़ – नगर पंचायत मगरलोड भैसमुन्डी में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती जवाहर चौक रंगमंच में बाबा साहेब के छाया चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित किया गया । पूर्व पार्षद रोहित साहू ने कहा भीमराव अम्बेडकर दलितों के मसीहा साथ ही भारत देश के संविधान के निर्माता थे। महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कविता यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डाक्टर अंबेडकर का जन्म 14 अप्रेल 1891 को मध्यप्रदेश के मऊ में हुआ। और वह भारत के पहले कानून मंत्री थे। भारत के इतिहास में अंबेडकर महान व्यक्ति जिन्होंने समाज की दिशा और दशा को पूरी तरह बदल दिया। कविता यादव ने कहा यह केवल एक व्यक्ति की जयंती नहीं बल्कि एक आंदोलन की याद है ।महान समाज सुधारक दलितो के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया और शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का नारा दिया। डाक्टर अंबेडकर की मृत्यु 6 दिसबर 1956 को हुई उन्हें मरणोपरांत 1990 में भारत रत्न दिया गया। इसीलिए हर साल 14 अप्रेल को इनका जन्म दिन अंबेडकर जयंती पूरे भारत में एक राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती यशोदा साहू, पूर्व एल्डरमेन श्रीमती शांति देवांगन, विष्णु साहू, रोशन साहू, गोपाल साहू, राजेन्द्र साहू, पूजा साहू, दिनेश्वरी साहू, धनेश्वरी साहू, सुमित्रा बाई,कला बाई, पुनिया ध्रुव, सत्यवती, बंसती, लछणी, नंदनी, कुमारी बाई,प्रेमीन उपस्थित थे।*

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज