chhattisgarh samay news

कोतवाली क्षेत्र के जिलाबदर हुए निगरानी बदमाश सूरज उर्फ सूरजभान निषाद को गोकुलपुर चौक धमतरी में घुमते कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली क्षेत्र के जिलाबदर हुए निगरानी बदमाश सूरज उर्फ सूरजभान निषाद को गोकुलपुर चौक धमतरी में घुमते कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी निगरानी बदमाश सूरज उर्फ सूरजभान निषाद को 01 वर्ष के लिए जिला बदर किये जाने के बाद भी धमतरी में घुम रहा था

आरोपी सूरज उर्फ सूरजभान निषाद को 19.11.24 को किया गया था जिलाबदर

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने गुंडा बदमाशों के उपर नजर रख कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। 

 इसी तारतम्य में थाना कोतवाली को मुखबिर से सुचना मिली की थाना सिटीकोतवाली धमतरी क्षेत्र का जिला बदर एवं निगरानी बदमाश सूरज उर्फ सूरजभान निषाद* पिता नन्दू राम निषाद उम्र 51 वर्ष साकीन स्कूल चौक के पास दानीटोला धमतरी,थाना कोतवाली धमतरी क्षेत्र के गोकुलपुर चौक में बिना अनुमति के प्रवेश कर घूम रहा है,की सुचना पर थाना सिटी कोतवाली टीम द्वारा बदमाश को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया,बदमाश के पास धमतरी जिला में प्रवेश करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं था,जो आरोपी को थाना सिटी कोतवाली में धारा 223 बीएनएस० एवं छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 15 के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है। 

उक्त आरोपी को दिनांक 19/11/24 को जिला दंडाधिकारी धमतरी के द्वारा जिलाबदर की कार्यवाही की गई थी।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरी.राजेश मरई,प्रआर. रवि जगने,आरक्षक युवराज ठाकुर,कृष्णा पाटिल, सुरेंद्र डडसेना,रुपेश रजक का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज