chhattisgarh samay news

थाना सिहावा और नगरी क्षेत्र में दो जगह अवैध शराब के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

थाना सिहावा और नगरी क्षेत्र में दो जगह अवैध शराब के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

महिला से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं दो व्यक्तियों से 22 पौवा प्लेन देशी शराब व प्रयुक्त वाहन किया गया जप्त

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार की जा रही है कार्यवाही

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी जिले में अवैध शराब के उत्पादन, संग्रहण एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं। 

इसी क्रम में दिनांक 22 जून 2025 को थाना सिहावा एवं थाना नगरी पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए महिला सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 थाना सिहावा की कार्यवाही थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बेलरगांव स्कूल पारा निवासी एक महिला अपने घर आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु कर रखी है। सूचना पर सिहावा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई और आरोपिया के कब्जे से कच्ची महुआ शराब 06 लीटर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।आरोपिया का नाम रमोतिन मण्डावी, पति स्व. रामनाथ, उम्र 48 वर्ष,साकिन ग्राम बेलरगांव, थाना सिहावा,जिला धममरी(छ.ग.)बरामदगी 06 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब अनुमानित कीमत 1,200 रूपये है 

  आरोपिया के विरुद्ध थाना सिहावा में अप. क्र.42/25 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

 थाना नगरी की कार्यवाही थाना नगरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की शराब भट्टी मार्ग, पुल के पास नगरी के पास दो व्यक्ति शराब लेके जा रहे है की सूचना के आधार पर शराब भट्टी से जंगल पारा जाने वाले मार्ग स्थित पुल के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी में उनके कब्जे से 22 पौवा देशी प्लेन शराब एवं एक प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपीगण का नाम बुधारू लहरे,पिता स्व. मुकुंद राम लहरे,उम्र 30 वर्ष,निवासी छिपली,नगरी,थाना नगरी,जिला धमतरी(छ.ग.) गणपत बंजारे,पिता स्व. मेहत्तर बंजारे,उम्र 42 वर्ष, निवासी छिपली,थाना नगरी,जिला धमतरी(छ.ग.) बरामदगी22 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब (कीमत 1,760 )रुपये,सी.जी.23 एन.0387 नंबर की टीव्हीएस.स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल (कीमत 20,000)रूपये कुल जप्ती 21,760

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नगरी में अप.क्र.30/25 धारा 34(1) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में थाना नगरी से सउनि.चंद्रशेखर गेडाम,आर.रेखराम बंजारे,योगेंद्र साहू,मानसिंह मरकाम,महाबली सलाम एवं थाना सिहावा से प्रआर. रामकुमार कमलवंशी, आर.मनोज बंजारे,टिकेश्वर साहू,चंद्रशेखर ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज