chhattisgarh samay news

जनवरी में संजय नगर कुरूद के सुने मकान में हुए पुराने चोरी के मामले का हुआ खुलासा-दो आरोपी गिरफ्तार

जनवरी में संजय नगर कुरूद के सुने मकान में हुए पुराने चोरी के मामले का हुआ खुलासा-दो आरोपी गिरफ्तार

चांदी के पायल,सिक्के एवं नगदी सहित 17,300 रूपये का सामान हुआ बरामद

धमतरी पुलिस द्वारा लगातार नये पुराने चोरी के मामलों का किया जा रहा है सफल निराकरण

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – थाना कुरूद क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 23 जनवरी 2025 को संजय नगर कुरूद निवासी प्रार्थी कांतु चंद्राकर अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में शादी कार्यक्रम हेतु पीढ़ी (जिला महासमुंद) गया हुआ था। लौटने पर दिनांक 27 जनवरी को उसने पाया कि उसके घर का मुख्य दरवाजा एवं अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ है। घर के भीतर अलमारी का लॉक भी टूटा पाया गया, जिसमें से 06 जोड़ी चांदी की पायल, 12 नग चांदी के सिक्के, 01 जोड़ी सोने की टॉप्स तथा 10,000 रूपये नगद (500-500 के नोटों में) सहित कुल 70,000 रूपये मूल्य का सामान अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

धमतरी पुलिस थाना कुरूद द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर मामले में निरंतर पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान भोयना थाना अर्जुनी निवासी सुरेश तिवारी एवं चिवरी थाना कुरूद निवासी विजय सेन उर्फ बिसंभर सेन को संदेहास्पद अवस्था में घूमते पाए जाने पर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने संजय नगर कुरूद स्थित उक्त मकान में जनवरी 2025 में चोरी करना स्वीकार किया।

दोनों आरोपियों का धारा 23 साक्ष्य अधिनियम के तहत मेमोरेण्डम कथन लिया गया, तथा उनकी निशानदेही पर चोरी गए 02 नग चांदी के पायल और 07 नग चांदी के सिक्के जिनकी अनुमानित कीमत 17,300 रूपये है, बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिनांक 09.07.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।आरोपीगण के नाम सुरेश तिवारी पिता स्व. अजय तिवारी, उम्र 35 वर्ष, साकिन भोयना, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.), विजय सेन उर्फ बिसंभर सेन पिता टीकम सेन, उम्र 30 वर्ष, साकिन चिवरी, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना कुरूद से उनि.ईश्वर साकार,आर.लुकेश सिन्हा, गोपाल चंद्राकर, शैलेंद्र बंजारे एवं सायबर टीम का विशेष योगदान रहा।

▪️धमतरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे घरों को लंबे समय के लिए खाली छोड़ते समय पर्याप्त सुरक्षा उपाय अपनाएं तथा क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल जानकारी पुलिस को दें।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज