chhattisgarh samay news

धमतरी पुलिस की गांजा के विरुद्ध कार्यवाही  गांजा बेचने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

धमतरी पुलिस की गांजा के विरुद्ध कार्यवाही  गांजा बेचने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मादक पदार्थ गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोटरसाइकिल और नगद रकम सहित 88,010 का माल जप्त

▪️नशे के कारोबार पर धमतरी पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी – “नशा मुक्त धमतरी” अभियान को मिली रही है सफलता

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर लगातार नकेल कसते हुए एक और कार्यवाही की गई है।थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आम स्थान पर मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़कर उसके कब्जे से गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, बिक्री की रकम एवं मोटर साइकिल सहित कुल 88,010 रूपये का माल जप्त किया है।◆ थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमंत नगर जाने वाले मार्ग पर गोकुल चौक के पास एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहा है।सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और आरोपी संजय सोनकर को गांजा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।◆ उसके कब्जे से गवाहों के समक्ष निम्न सामान जप्त किया गया ● 178 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमती 1,700 रूपये)● हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (कीमती 85,000 रूपये)● इलेक्ट्रॉनिक तराजू (कीमती 800 रूपये )● बिक्री रकम 510 रूपये ,कुल कीमत 88,010 रूपये,आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 246/2025, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।गिरफ्तार आरोपी का नाम संजय सोनकर पिता: चोखेलाल सोनकर उम्र: 25 वर्ष निवासी: रामपुर वार्ड, धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)

◆ धमतरी पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही हैं।

 “नशा मुक्त धमतरी” अभियान के तहत लगातार निगरानी रखते हुए मादक पदार्थों के तस्करों एवं विक्रेताओं पर कड़ी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज