chhattisgarh samay news

नाबालिग के अपहरण व मारपीट के दो आरोपी धमतरी पुलिस की गिरफ्त में, इको वाहन व लोहे का चूड़ा जप्त!

नाबालिग के अपहरण व मारपीट के दो आरोपी धमतरी पुलिस की गिरफ्त में, इको वाहन व लोहे का चूड़ा जप्त

चौकी बिरेझर, थाना कुरूद की तत्परता से 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी- न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।

टोमन लाल सिन्हा 

धमतरी/मगरलोड – धमतरी पुलिस चौकी बिरेझर ने नाबालिग बालक के अपहरण एवं मारपीट के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों- (1) मोतीलाल बघेल उर्फ बल्ला (24 वर्ष) व(2) सागर कुमार बघेल (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पटेवा, जिला रायपुर  को गिरफ्तार किया है।

● दिनांक 07.10.2025 की रात्रि को आरोपियों ने ग्राम संकरी निवासी नाबालिग बालक का इको वाहन क्रमांक CG04-QH-2857 से अपहरण कर लोहे के चूड़ा से मारपीट की थी। बाद में बालक को अगले दिन संकरी पुल के पास छोड़ दिया गया।

● पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्राम गोजी क्षेत्र से वाहन सहित गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त इको वाहन व लोहे का चूड़ा जप्त किया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 296(ख), 115(2), 137(2), 140(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Toman lal Sinha
Author: Toman lal Sinha

Editor In Chief

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज