शिक्षक एवन साहू के निलम्बन बहाली से शाला प्रबंधन समिति एवं डाभा के ग्रामीणों में खुशी की लहर
एवन कुमार साहू को संकुल समन्वयक के प्रतिवेदन के आधार पर विकासखण्ड शिक्षाधिकारी मगरलोड द्वारा निलम्बन प्रस्तावबगैर जांच एवं एवन कुमार साहू का पक्ष जानेबिना जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय को भेज दिया गया था।
नियमानुसार संबंधित को पहले समझाईस, चेतावनी, एवं नोटिस देना जरूरी है।जो कि एवन कुमार साहू के साथ नहीं किया गया था।
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – जिला धमतरी के वि. ख. मगरलोड के शासकीय प्राथमिक शाला डाभा के प्रधान पाठक एवन कुमार साहू को विगत दिनों 08.09.2025 को कार्यालय जिला शिक्षाधिकार द्वारा निलम्बित कर दिया गया था। अवगत हो कि एवन कुमार साहू को संकुल समन्वयक के प्रतिवेदन के आधार पर विकासखण्ड शिक्षाधिकारी मगरलोड द्वारा निलम्बन प्रस्ताव बगैर जांचएवं एवन कुमार साहू का पक्ष जाने बिना जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय को भेज दिया गया था। जिस आधार पर एवन कुमार साहू को निलम्बित कर दिया गया था।जबकि शासन के नियमानुसार संबंधित को पहले समझाईस, चेतावनी, एवं नोटिस देना जरूरी है। जो कि एवन कुमार साहू के साथ नहीं किया गया था।
एवन कुमार साहू ने अपने निलम्बन की जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला धमतरी के सामने आवेदन के रूप में रखी।तत्पश्चात संघ ने बगैर जांच एवं संबंधित का पक्ष जाने बिना निलम्बन किए जाने का विरोध कलेक्टर एवं जिला शिक्षाधिकारी से किया एवं तत्काल निलम्बन बहाली करते हुए पुनः शासकीय प्राथमिक शाला डाभा में पदस्थ करने की बात कही।जिसका साथ शासकीय प्राथमिक शाला बाबा के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति एवं ग्राम डाभा के ग्रामीणों ने दिया।और इस प्रकार दिनांक 09.10.2025 को जिला शिक्षाधिकारी द्वारा निलम्बन बहाली करते हुए पुनः शासकीय प्राथमिक शाला डाभा में पदांकन करने का आदेश जारी किया।शाला प्रबंधन एवं विकास समिति तथा ग्राम डाभा के ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एवन कुमार साहू के निलंबन बहाली में अपनी खुशी व्यक्त किए।
तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग शाला प्रबंधन एवं विकास समिति तथा ग्राम डाभा के ग्रामीणों ने किए हैं।
निलंबन बहाली की खुशी व्यक्त करने वालों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष कीर्तन कुमार निषाद,भोजराम साहू,चुम्मन साहू उपसरपंच, सोमप्रकाश साहू, यशवंत नेताम, श्याम सुंदर सिन्हा,लीलेश्वर सिन्हा, नरेन्द्र सिन्हा, नन्द कुमार निषाद,लखन ठाकुर, मुकेश साहू,टीकू साहू, यादराम साहू,मोहन सिन्हा, रामगोपाल साहू, प्रताप यादव, महेन्द्र कुमार साहू, अहिल्या यादव, द्रोपदी साहू, गायत्री साहू इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया*