कुमकुम पटेल को प्रांत स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता के क्षेत्रीय स्तर में दूसरा स्थान मिला
टोमन लाल सिन्हा
धमतरी/मगरलोड – धमतरी जिला के विकासखंड मगरलोड के ग्राम खिसोरा निवासी कुमकुम पटेल पिता खूबचंद पटेल और माता दुलेश्वरी पटेल की सुपुत्री जो कक्षा 12वीं शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल खिसोरा में अध्यनरत है जिन्होंने क्षेत्रीय स्तर की एथलेटिक प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के भोपाल में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव एवं विकासखंड मगरलोड का सम्मान बढ़ाया है कुमकुम पटेल मेधावी छात्र लगातार एथलेटिक प्रतियोगिता में सर्वप्रथम बागबाहरा में तीनों प्रतियोगिता में उन्होंने प्रथम स्थान 3000, 1500,800 प्राप्त किया है उसके बाद प्रांत स्तर जो की बिलासपुर में भी 800 में प्रथम स्थान प्राप्त किया
लगातार एथलेटिक प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर स्कूल के सभी शिक्षक गन छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीणों ने बधाई दी है
Author: Toman lal Sinha
Editor In Chief




